सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर DSTPS DVC आंडाल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर DSTPS DVC आंडाल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

आंडाल : दामोदर घाटी निगम (DVC) के DSTPS, आंडाल द्वारा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026' (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026) के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर 2026 को एंटी-करप्शन (भ्रष्टाचार विरोध) विषय पर एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य विषय 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' (Probity for Prosperity) है।सप्ताह की शुरुआत में आंडाल ग्राम पंचायत के तहत डिगनाला गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित ग्राम सभा के बाद, संस्थान परिसर में इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और प्रतिभागियों के बीच प्रशासनिक पारदर्शिता, नैतिक आचरण और भ्रष्टाचार निवारण से जुड़े नियमों एवं कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।प्रतियोगिता के दौरान 50 के करीब प्रतिभागियों ने सतर्कता नियमों,सुशासन और नैतिक मूल्यों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि व्यक्तिगत और संस्थागत सत्यनिष्ठा ही समृद्ध समाज और देश के निर्माण की नींव है।DVC, DSTPS, आंडाल अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0